Breaking News

दिव्यांग महेंद्र हत्याकांड में दो के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

Spread the love

दिव्यांग महेंद्र हत्याकांड में दो के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

मंगलवार को अकौली के जंगल में मिला था शव

बिल्सी। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव अकौली से सिरासौल जाने वाले खड़ंजा पर एक गांव गुधनी निवासी दिव्यांग महेंद्र का शव मिला था। जिसके शव का पंचनामा भर पीएम कराया गया। बुधवार की शाम मृतक के भाई ने दो लोगों पर पैसे का लेनदेन का आरोप लगाते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। ज्ञात रहे कि मंगलवार की सुबह खेत पर गए अकौली के लोगों ने गांव के राकेश कुमार के खेत में एक पेड़ के नीचे एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसपर कोतवाल मनोज कुमार फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की। मगर किसी ने उसे नहीं पहचाना। बाद में पुलिस ने मृतक के शव का फोटो सोशल मीडिया पर डाला। इसके बाद मृतक युवक बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गुधनी का महेंद्र पुत्र राधेश्याम निकला। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पंचानामा भरा और पीएम को भेज दिया। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार को मृतक के छोटे भाई दुर्विजय ने पुलिस को तहरीर दी जिसमें उसने गांव के रुपराम उर्फ नन्हे एवं गांव सिरासौल निवासी चौब सिंह उर्फ मनोज पर महेंद्र से कुछ पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या कर शव अकौली के जंगल में फेंकने का आरोप लगाया। जिसपर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज जांच शुरु कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!