Breaking News

उद्धव चरित्र की कथा सुना कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया।

Spread the love

सहसवान: श्री बांके बिहारी मंदिर जहांगीराबाद में चल रही श्रीमद भागवत कथा के आज छठे दिन दिवस कथा प्रवक्ता पंडित हर्षित उपाध्याय ने उद्धव चरित्र की कथा सुना कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
उन्होंने गोपी शब्द का अर्थ बताते हुए कहा जो हर इंद्रियों से कृष्ण रस का पान करे उसको गोपी कहते हैं। कथा व्यास ने बताया राष्ट्र में सभी सामाजिक भी बनें। हम केवल अपने लिए जीकर मानव नहीं कहला सकते हैं। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है‌ और सामाजिक प्राणी होने का अर्थ है अपने एवं अपनों के साथ-साथ समाज के लिए भी कुछ करना। समाज में हमारे बहुत सारे अधिकार हैं। निजी सुख के लिए उन अधिकारों का अवश्य प्रयोग करना चाहिए लेकिन समाज के प्रति हमारे बहुत सारे कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व भी हैं। इसलिए सामाजिक हित में उनका ध्यान रखना भी आवश्यक हो जाता है।
हमारा मनुष्य होना तब तक सार्थक नहीं जब तक इस प्रकृति, पर्यावरण एवं समाज के लिए ये जीवन उपयोगी न बन सके। सामाजिक हित में धन से समर्थ हैं तो धन का दान करें। तन से समर्थ हैं तो तन का दान करें। दोनों से असमर्थ हैं तो कम से कम जो लोग सेवा कार्यों में लगे हैं उनका उत्साह वर्धन एवं मार्गदर्शन करते हुए मन का दान करें। समाज में रहते हैं तो सामाजिक भी बनें। कथा में मुख्य यजमान दीपान्शु माहेश्वरी, उषा माहेश्वरी, ज्योति, राम प्रकाश उपाध्याय, कुक्कु माहेश्वरी, संतोष गाँधी, दक्ष माहेश्वरी, वैष्णवी माहेश्वरी, दीक्षा माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं।
संवाददाता डाo राशिद खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!