Breaking News

बिसौली के 200 गाँवों में हिंदुस्तान यूनिलीवर फॉउण्डेशन के सहयोग से जल संवर्धन परियोजना “प्रवाह’ का संचालन।

Spread the love

सुविधा संस्था पिछले एक वर्ष से बदायूँ जनपद के पाँच विकासखण्ड आसफपुर, इस्लामनगर, सहसवान, अम्बियापुर, एवं बिसौली के 200 गाँवों में हिंदुस्तान यूनिलीवर फॉउण्डेशन के सहयोग से जल संवर्धन परियोजना “प्रवाह’ का संचालन कर रही है जिसमें घटते हुए भू-जल स्तर एवं जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ कृषि एवं बागवानी में नई तकनिकी अपनाने हेतु लोगों को प्रेरित कर रही है तथा सरकार द्वारा इस दिशा में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं से किसानों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। इस परियोजना के सुचारु संचालन हेतु एक हितधारक बैठक का आयोजन दिनांक 25 जुलाई को विकासखण्ड सहसवान के किसानों, ग्राम प्रधानों एवं जिला व विकासखण्ड स्तरीय सरकारी अधिकारीयों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

हितकारी बैठक का मुख्य विषय स्थानीय जनता को अवगत कराना है कि जल की कमी हमारे कृषि उत्पादन एवं आय को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है, जलवायु परिवर्तन के कारण बाढ़ एवं सूखाग्रस्त स्थितियों का निर्माण हो रहा है जो कि जल संरक्षण और कृषि गतिविधियों में बढ़ती भू-जल निर्भरता का एक चिंताजनक विषय है। इसके संरक्षण हेतु विभिन्न संस्थाओं एवं विभागों द्वारा कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित की जा रही है जिनका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण करना है। सुविथा संस्था इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्य कर रही है।

बैठक में डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा (गन्ना निरीक्षक, बदायूं), डॉ. फैज़ मुईन (डायरेक्टर KVK उझानी), डॉ. सौहार्द दुबे (वैज्ञानिक KVK उझानी), श्री सतीश चन्द्र शर्मा (SDO कृषि, सहसवान), श्री सुभाष चन्द्र (बीज भंडार प्रभारी), श्री श्यामवीर (फोरेस्टर), श्री सूरज मोहन (फोरेस्टर) एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

सुविधा संस्था की तरफ से डॉ० सत्यप्रिय सिकरवार (परियोजना प्रबंधक), प्रकाश सिंह , विशाल शुक्ला (विषय विशेषज्ञ), भोला सिंह (विषय विशेषज्ञ), प्रवीण सिंह (विषय विशेषज्ञ), सुशील कुमार (ब्लाक समन्वयक )फील्ड कॉर्डिनेटर ठाकुर हिमांशू सिंह, संजय भट्ट, अभिषेक सिंह,शिवव्रत सिंह सहित किसान बंधु उपस्थित रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“नारी की गरिमा “

Spread the loveसहनशीलता, संघर्ष, गरिमा की कहानी नारी तुमने हर पृष्ठ पर उकेरी है मन …

error: Content is protected !!