08 अगस्त तक विषय विशेषज्ञ मुख्यमंत्री अभ्युदय में करें आवेदन
बदायूँ : 25 जुलाई। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद बदायूँ में छात्र व छात्राओं को यूपीएससी, यूपीपीसीएस एवं नीट की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराये जाने हेतु शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षायें संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि निर्धारित कोर्स व विषयों के अनुसार सिविल सेवा यूपीएससी व पीसीएस की तैयारियों के लिए अध्यापन हेतु समाज, अंतर्राष्ट्रीय सम्बंध, भारतीय अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, पर्यावरण, नीति शास्त्र, सी-सैट, करेंट अफेयर्स विषय विशेषज्ञों तथा नीट व जेईई हेतु भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जन्तु विज्ञान के अध्यापन हेतु इच्छुक विषय विशेषज्ञ अपना आवेदन पत्र 26 जुलाई से 08 अगस्त 2025 तक समाज कल्याण विभाग, विकास भवन, बदायूँ में स्वयं अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते है। सम्बंधित जानकारी हेतु नंद किशोर कोर्स को-आर्डिनेटर मो० न० 9455390929 से सम्पर्क कर सकते है।
—–