Breaking News

27 जुलाई को आरओ-एआरओ परीक्षा के अभ्यर्थियों को रूट डायवर्जन से नहीं होगी परेशानी

Spread the love

27 जुलाई को आरओ-एआरओ परीक्षा के अभ्यर्थियों को रूट डायवर्जन से नहीं होगी परेशानी
बदायूँ : 25 जुलाई। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन अरूण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की लिखित परीक्षा 27 जुलाई 2025 को जनपद के 26 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी, जिसमें से 02 परीक्षा केन्द्र उझानी तथा शेष परीक्षा केन्द्र बदायूँ के समीपवर्ती कालेज व विद्यालयों में है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रांं तक आने में कांवड यात्रा के कारण रूट डायवर्जन के कारण असुविधा न हो, इसके लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक नगर को पत्र प्रेषित किया है।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के समय से परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचने हेतु रूट डायवर्जन हेतु लगाये गये बैरियर पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र दिखाने पर उनके दो पहिया व चार पहिया वाहनों को परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचने हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारियों को निर्देशित किए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर को पत्र प्रेषित करते हुए बेरियरों पर तैनात पुलिस अधिकारियों को अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश पत्र दिखाने पर उनके दो पहिया व चार पहिया वाहनों को परीक्षा केन्द्रों पर जाने की अनुमति प्रदान करने के लिए कहा है। प्रवेश-पत्र को ही वाहन पास समझा जाये। अभ्यर्थियों को अनावश्यक न रोका जाये।
——


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!