Breaking News

जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया

Spread the love

*थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत बुटला मोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक कांवड़िया की मृत्यु हो

आज थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत बुटला मोड़ पर कांवड़िया अंकित पुत्र नरेन्द्र उम्र करीब 13-14 वर्ष निवासी भगवानपुर थाना भूता जनपद बरेली जो अपने जत्थे के साथ कछला घाट से कांवड़ लेकर अपने डीजे ट्रेक्टर-ट्राली के साथ रुककर सड़क किनारे खड़ी कर ट्रेक्टर-ट्राली के आगे आराम कर रहे थे,तभी कांवड़ियों के जत्थे के दूसरे ट्रेक्टर चालक लल्ला बाबू पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम दावीखेड़ा थाना नवाबगंज जनपद बरेली ने अंकित उपरोक्त के साइड में खड़े ट्रेक्टर-ट्राली से पीछे से आकर टकरा गया,जिस कारण पहले कांवड़ियों के जत्थे के ट्रेक्टर के आगे आराम कर रहे अंकित उपरोक्त के ऊपर स्वयं उसके डीजे से लदी ट्रेक्टर-ट्राली का टायर चढ़ गया जिससे अंकित की मौके पर मृत्यु हो गई । जिस पर अंकित उपरोक्त के जत्थे के कांवड़ियों ने दूसरे ट्रेक्टर चालक लल्ला बाबू तथा उसके जत्थे के कांवड़ियों के साथ मारपीट की गई व डीजे में आग लगा दी । जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस व फायर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुँचकर आग बुझा दी गई है। आवागमन सुचारु रुप से चालू है। ट्रेक्टर चालक पुलिस हिरासत में है। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ आगमन पर राजनाथ सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Spread the loveलखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे लखनऊ एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं …

error: Content is protected !!