Breaking News

कारगिल विजय दिवस पर शहीद हरिओम को किया गया याद

Spread the love

वजीरगंज (बदायूं)। कारगिल विजय दिवस की आज वर्षगांठ है। इस अवसर पर बदायूं जनपद के शहीद हरिओम सिंह को याद किया गया और कारगिल युद्ध में दिखाए गए उनके शौर्य और पराक्रम की गाथा को भी सुनाया गया। इस अवसर पर शहीद की पत्नी श्रीमती गुड्डो देवी ब्लाक प्रमुख वजीरगंज, पुत्र कुंवर प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने हरिओम नगर इटौआ में उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में कारगिल शहीद हरिओम सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के वीर सपूतों को याद किया गया एवं कारगिल युद्ध के वीर पराक्रम और शौर्य गाथाओं की स्मृतियों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में वीर शहीद की पत्नी एवं ब्लाक प्रमुख वजीरगंज श्रीमती गुड्डो देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, कारगिल शहीद पुत्र कुंवर प्रताप सिंह उर्फ शिवम, मंडल अध्यक्ष बगरैन रितेश चौहान, मंडल अध्यक्ष बिसौली ग्रामीण सुनील सिंह एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष वजीरगंज राघव चौहान, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नीटू पाल, एवं ओमपाल दद्दा, रविलाल सिंह, महेंद्र सिंह पूर्व प्रधान, रामेंद्र शर्मा, राजीव सिंह, निर्दाेष श्रीमाली, संजू सिंह, अजय पाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, तिलक सिंह, विपिन गुप्ता, सोमेश मिश्रा, राजीव सिंह, धर्मवीर सिंह, मनोज सिंह, जितेंद्र सिंह, महेश गुप्ता, गजेंद्र सिंह एवं अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

आबिद रज़ा ने फीता काटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

Spread the loveपूर्व मंत्री आबिद रज़ा ईसाई समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। बदायूं …

error: Content is protected !!