आरओ-एआरओ के लिए 06 स्थानों पर बनाई गई हेल्प डेस्क
बदायूँ : 26 जुलाई। अपर जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा०) परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा 27 जुलाई 2025 को 26 परीक्षा केन्द्रों पर आहूत होगी, जिसमें समीपवर्ती जनपदों के अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया जायेगा। अन्य जनपदों से आ रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुँचाने में सहयोग करने हेतु हेल्प डेस्कों को बनाया गया।
हेल्प डेस्कों पर विभिन्न अधिकारियों को नामित कियाए है जिसमें नवादा चौराहा पर नलकूप खण्ड-2 के अवर अभियन्ता सुभाष बाबू मो0नं0 9897399579, दातागंज तिराहा पर नलकूप खण्ड-2 के अवर अभियन्ता अखिलेश कुमार मो0नं0 8650010451, पुलिस लाइन चौराहा पर नलकूप खण्ड-3 के अवर अभियन्ता लालता प्रसाद मो0नं0 8122448272, रोडवेज बस स्टैण्ड पर नलकूप खण्ड-3 के अवर अभियन्ता शैलेन्द्र कुमार मो0नं0 8077372710, रेलवे स्टेशन पर नलकूप निर्माण खण्ड के अवर अभियन्ता जमालुददीन मो0नं0 9837812101 तथा आरक्षित कोषागार पर नलकूप निर्माण खण्ड के अवर अभियन्ता रोबिन कुमार, मो0नं0 9729000110 को नामित किया गया है।
उन्होंने निर्देश दिए कि नामित अधिकारी डयूटी स्थल पर प्रातः 05.30 बजे पहुँच जायेगें। नामित अधिकारी हेल्प डेस्क का बैनर नगर मजिस्ट्रेट, बदायूँ से प्राप्त कर लगवाएंगे तथा स्थित पुलिस चौकी, रोडवेज, रेलवे का सहयोग प्राप्त करेगें। हेल्प डेस्क पर नामित अधिकारी परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आने-जाने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुँचने हेतु मार्ग बतायेगें तथा उनको यथावश्यक सहयोग प्रदान करेंगें, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
——