Breaking News

फूड इंस्पेक्टर ने नगर के दबतोरी रोड एवं बदायूं रोड स्थित मिठाई व किराना व्यापारियों की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की

Spread the love

बिसौली। सोमवार को फूड इंस्पेक्टर ने नगर के दबतोरी रोड एवं बदायूं रोड स्थित मिठाई व किराना व्यापारियों की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान फूड इंस्पेक्टर ने टेंपो में जा रहा मिलावटी आटे को पकड़ा। सूचना मिलते ही व्यापारी अपनी दुकानों के शटर डाउन कर इधर-उधर भाग खड़े हुए। इस दौरान चार दुकानों से खाद्य सामानों के चार नमूने भी लिए गए।
फूड इंस्पेक्टर माता शंकर बिंद ने बताया कि बरसात के मौसम में मिलावटी वस्तुओं के सेवन से गंभीर बीमारियों के पनपना का डर बना रहता है। इस दौरान कई दुकानों को चेतावनी दी गई कि वह खाद्य पदार्थ और मिठाई की दुकान में मानक के अनुसार साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान खाद एवं रसद विभाग की टीम द्वारा नगर की एक मिठाई की दुकान से बर्फी एवं किराना स्टोर से सेंधा व काला नमक का नमूना भी लिया गया। जिसे परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!