Breaking News

केदारनाथ यात्रा की पिता की इच्छा पूर्ण कर 19 वे दिन लौटे चेतन प्रकाश शर्मा का कुंवर गांव में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

केदारनाथ यात्रा की पिता की इच्छा पूर्ण कर 19 वे दिन लौटे चेतन प्रकाश शर्मा का कुंवर गांव में हुआ भव्य स्वागत

नगर वासियों ने खाटू श्याम मंदिर पर किया गया भव्य स्वागत
कुंवर गांव संवाददाता।क
कुंवर गांव ।नगर पंचायत कुंवर गांव के गिरीश चंद्र झा कि बरसों से इच्छा थी कि मैं हरिद्वार से जल भरकर के केदारनाथ तक की पैदल यात्रा करूं लेकिन गिरीश चंद्र झा उम्र दराज होने के कारण वह अधिक लंबी पैदल यात्रा करने में असमर्थ थे लेकिन उनके पुत्र चेतन प्रकाश शर्मा ने साहस दिखाते हुए पिता की इच्छा पूर्ण करने के लिए आज से लगभग 18 से 19 दिन पहले कुंवर गांव से पैदल यात्रा शुरू की और हरिद्वार से जलभरकर केदारनाथ जलाभिषेक किया जिसके बाद वह वापस घर को रवाना हुए इस बीच उनका जगह भी स्वागत किया गया
चेतन प्रकाश शर्मा 19वें दिन जब वापस कुंवर गांव पहुंचे तो नगर पंचायत कुंवर गांव के मेन चौराहे पर ढोल बाजे के साथ उनपर पुष्प वर्षा कर नगर वासियों ने भव्य स्वागत किया और उनका उत्साह को बढ़ाया जिसके बाद नगर के खाटू श्याम मंदिर पर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस दौरान नगर भाजपा नेता रामशर्मा ने भी चेतन प्रकाश शर्मा का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।नगर चेयरमैन पति अरविंद रावत ने भी जोरदार स्वागत किया इस मौके पर उदयवीर सिंह गौतम,अनिल गौतम ,, यशवीर सिंह गौतम,अजय सक्सेना , लवी शर्मा,नितिन शर्मा मंडल उपाध्यक्ष, गुड्डू गुप्ता मिक्की सिंह,मनू राठौड़, अतर प्रताप सिह अवनीश शर्मा महीपाल रस्तोगी, प्रवेंद्र रावत सहित आदि नगर वासी उपस्थिति रहे

कुंवर गांव से गुड्डू रस्तोगी की रिपोर्ट


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!