Breaking News

वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति ने मनाया तीज महोत्सव

Spread the love

वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति ने मनाया तीज महोत्सव

विधि वार्ष्णेय को चुना गया तीज क्वीन

बिल्सी। श्री वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति तत्वावधान में मंगलवार की शाम कछला रोड स्थित श्रीजी फार्म्स में तीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया और रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। महोत्सव में फैंसी ड्रेस, कुर्सी दौड़, नृत्य, गायन और कई स्वास्थ्यवर्धक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों से लेकर महिलाओं तक सभी ने सक्रिय सहभागिता दिखाई। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की खास आकर्षण रही तीज क्वीन प्रतियोगिता जिसमें अनेक प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन करने वाली विधि वार्ष्णेय को तीज क्वीन चुना गया। देर शाम तक लोक गीत, नृत्य और पारंपरिक तीज की छवियों ने महिलाओं को उल्लास से भर दिया। सभी महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर तीज का स्वागत किया और आपसी मेल-जोल व सांस्कृतिक समरसता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष प्रियंका वार्ष्णेय, उर्मिला वार्ष्णेय, लक्ष्मी गुप्ता, तनु वार्ष्णेय, बीना वार्ष्णेय, आशा वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, गीतांजलि वार्ष्णेय, निधि वार्ष्णेय, दीपिका वार्ष्णेय, शिवानी वार्ष्णेय, किरण वार्ष्णेय आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!