Breaking News

नागरझूना के युवक की बेंगलुरु में सड़क हादसे में मौत

Spread the love

नागरझूना के युवक की बेंगलुरु में सड़क हादसे में मौत

शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, जांच की उठाई मांग

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नागरझूना के एक 22 वर्षीय युवक की कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामसेवक (22) पुत्र सावंती उर्फ बड़े को गांव का ही एक व्यक्ति कुछ माह पहले मजदूरी करने के लिए बेंगलुरु ले गया था। परिजनों ने बताया कि 28 जुलाई को वहां के ठेकेदार ने फोन कर सूचना दी कि रामसेवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। कर्नाटक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सौंप दिया। शव बुधवार की सुबह गांव लाया गया। गांव पहुंचने पर शव को देख परिवार के लोगों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की मां और बहनें बेसुध हो गईं। ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि हादसे की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि यदि किसी तरह की लापरवाही या साजिश हो, तो दोषियों पर कार्रवाई हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …