Breaking News

छात्र निरंतर अपनी शैक्षणिक उपलब्धियां को अर्जित कर सकते हैं

Spread the love

आज दिनांक 31 जुलाई 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बदायूं में प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया विश्व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाइट गिरजेश कुमार चौधरी द्वारा की गई उक्त कार्यक्रम में इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक श्री डॉ अजय वर्धन आचार्य को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया जिनके द्वारा उक्त कार्यशाला में डीएलएड के समस्त छात्र – छात्राओं हेतु इग्नू के विभिन्न कोर्सेज के बारे में व्यापक दिशा निर्देश प्रदान किए गए छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया की किस प्रकार से शिक्षा के क्षेत्र में तथा अन्य क्षेत्र में स्वरोजगार आधारित इग्नू के पाठ्यक्रम उपयोगी हो सकते हैं तथा छात्र निरंतर अपनी शैक्षणिक उपलब्धियां को अर्जित कर सकते हैं आज की इस आधुनिक युग में रोजगार प्राप्त करने के विभिन्न साधनों पर चर्चा की गई कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता श्रीमती निशा यादव द्वारा किया गया तथा सहयोग में डॉक्टर अमित शर्मा प्रवक्ता डाइट बदायूं श्री दिलीप कुमार मोहम्मद सरवर श्रीमती रजनी सिंह उपस्थित रहे अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला दिवस पर 24 महिलाओं-बालिकाओं का सम्मान, योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बदायूं के तत्वावधान …

error: Content is protected !!