Breaking News

पालिकाध्यक्ष ने शॉल व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Spread the love

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सेवानिवृत्त कर्मचारी मितान सिंह को 12 लाख 6 हजार 157 रुपये का भुगतान किया

पालिकाध्यक्ष ने शॉल व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

बदायूं। नगर पालिका परिषद में गुरुवार को सेवानिवृत्त समारोह का आयोजन हुआ। समारोह की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने की। इस अवसर पर 28 वर्षों की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी मितान सिंह को सेवानिवृत्ति लाभ स्वरूप 12,06,157 रुपये का भुगतान किया गया। पालिकाध्यक्ष ने उन्हें फूलमाला, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि, “सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन मितान सिंह जैसे कार्यनिष्ठ, सेवाभावी और सौम्य स्वभाव के कर्मचारी विरले ही देखने को मिलते हैं। उनका योगदान नगर पालिका के इतिहास में सदा स्मरणीय रहेगा।”
उन्होंने कहा कि मितान सिंह को उनके सहकर्मियों ने स्नेह और सम्मान के साथ विदाई दी, जो इस बात का प्रमाण है कि वे न केवल एक कुशल कर्मचारी, बल्कि एक सम्माननीय व्यक्तित्व भी थे। उन्होंने आगे कहा कि पालिका परिवार उनके सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
पालिकाध्यक्ष ने मितान सिंह के स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट कार्य कर कई उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। कार्यक्रम का समापन भावनात्मक वातावरण और तालियों की गूंज के साथ हुआ।
अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने भी सराहना करते हुए कहा, ‘इनका बहुत बड़ा योगदान रहा । इनके कार्य हमेशा से ही सराहनीय रहा और इनके कार्य में कोई कमी नगर में नहीं आया।” उन्होंने आगे कहा, “इसलिए मैं ईश्वर से कामना करना चाहूंगा कि इनका आगे का जीवन सुखमय बीते, और इन्हे जब भी जरूरत पड़ेगा तो इनके सहयोग के लिए हमेशा पालिका तैयार रहेगा।’
विदाई समारोह में सभासद मुकेश साहू, श्यामपाल सिंह, छोटा,कर निर्धारण अधिकारी चन्द्र भूषण, जेई निर्माण सूर्य प्रताप सिंह, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सवसेना, नवैद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, राजेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, सुमित सिंह, महेश बाबू, प्रदीप सिंह, मनोज सक्सेना, सुरेन्द्र कुमार, अकील, जफर अली, राकेश मौर्या, राकेश सोनकर, मनोज सोनकर, इमरान, गजेन्द्र समेत कई पालिका कर्मचारीगण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …