Breaking News

विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के एक सौ से अधिक किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत बीसवीं किस्त जारी

Spread the love

विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के एक सौ से अधिक किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत बीसवीं किस्त जारी होने के अवसर पर सीधा लाइव प्रसारण देखा
आसफपुर – स्थानीय राजकीय कृषि निवेश केंद्र प्रभारी मुकेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में विभागीय कर्मचारीगण महिपाल गंगवार , बृजेश कुमार गंगवार , सोनू यादव , कंप्यूटर ऑपरेटर पवन यादव , राहुल यादव , तकनीकि सहायक अफजल मलिक व उदयवीर सिंह के नेतृत्व में विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत बीसवीं किस्त जारी होने के अवसर पर सीधा लाइव प्रसारण स्क्रीन पर देखा ।
इस अवसर पर लाइव प्रसारण के माध्यम से देश के प्रधान मंत्री यशस्वी नरेंद्र मोदी , उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण ने की ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय किसान अतर सिंह यादव , कंपूटर सिंह , बृजभान सिंह , राजेश कुमार यादव , चरन सिंह , राजपाल सिंह , अनिल गिरी , तरुण गिरी , नंदन प्रकाश शर्मा , उदयवीर , धर्मपाल शर्मा , पुष्पेंद्र , पृथ्वीपाल , चंद्रपाल व ज्ञान सिंह आदि किसानों को ब्लॉक प्रमुख ने बाजरे की एक एक मिनी किट भेंट की ।
इस दौरान राजकीय कृषि इकाई के प्रभारी मुकेश कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों व आगंतुकों को सूक्ष्म जलपान कराया । यह लाइव प्रसारण कार्यक्रम बीते शनिवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक प्रसारित किया गया ।
यह जानकारी कृषि गोदाम प्रभारी मुकेश कुमार मिश्रा ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …