Breaking News

ककराला चौराहे पर पुलिस बल के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे

Spread the love

उसहैत
शासन के निर्देश पर सावन माह के चौथे सोमवार को होने वाले शिव जलाभिषेक कार्यक्रम को लेकर
पूरे जिले में चल रहे रूट डाइवर्जन व्यवस्था के तहत उसहैत -ककराला चौराहे पर पुलिस बल के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा भी आज शनिवार को सुबह तैनात रहे।और कांवड यात्रा व्यवस्था की निगरानी की।
जिला अधिकारी द्वारा शिव मंदिर रुखाडा,पटना देवकली आदि मंदिरों पर गंगा जल लेकर जाने वाले कांवड यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पूरे जिले में रूट डाइवर्जन कर कई जोन में बांटा गया है।इसी के चलते आज प्रात:काल से ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस थाना प्रभारी विक्रम सिंह की टीम तैनात की गयी है।
सेक्टर मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश वर्मा ने ककराला से उरौलिया होते हुए उसहैत तक कई स्थानों पर रुककर स्थिति का जायजा लिया।और सतर्कता के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि शनिवार, रविवार और सोमवार तक पूरी चाकचौबंद व्यवस्था के साथ पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है ताकि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या न हो।उन्होंने यह भी बताया ‌ कि श्रद्धालुओं को सारी प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!