Breaking News

गांव में नाले की समस्या को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने किया प्रदर्शन

Spread the love

बिसौली। अधिवक्ता के गांव पहुंचकर लेखपाल द्वारा रुपए की मांगने के आरोप में नोक झोक के मामले में शनिवार को अधिवक्ताओं ने समाधान दिवस में पहुंचकर पीड़ित अधिवक्ता भुवनेश कुमार मौर्य के समर्थन में प्रदर्शन कर शिकायती पत्र सौंपा। अधिवक्ताओं ने एक राय होकर एक लेखपाल के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इधर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिला अध्यक्ष ठा. राजेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्राम दौलतपुर में नाले की समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।शनिवार को तहसील परिसर में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उनका आरोप था कि ग्राम दौलतपुर में गांव के मेन रास्ते पर अवैध रूप से नाले पर मकान बना लिए हैं। जिस कारण पानी की निकासी में दिक्कत होती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते हुए प्रशासन ने नल की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो यूनियन धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!