Breaking News

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ बरेली द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का हुआ आयोजन

Spread the love

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ बरेली द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का हुआ आयोजन l

बरेली _ आज 2 जुलाई शनिवार को अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा बरेली ,महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में सिविल लाइन स्थित सभागार में आयोजित किया गया l
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती व भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन डॉ सुषमा दीक्षित,रेखा बाजपेई,डॉ निम्मी शर्मा,गायत्री शर्मा,आदि के बाद डॉ मनीषा पाठक जी द्वारा मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ l
कार्यक्रम में उपस्थित सखियों/बहिनों ने सर्व प्रथम त्योहारों में हरियाली तीज त्योहार के सनातन धर्म में मह्त्व व परम्परा पर विचार रखे l इसके बाद उपस्थित महिलाओं ने भगवान शिव-पार्वती को समर्पित भजनों को गया तत्पश्चात मल्हार गायन ” सावन की सबको बधाई,राधा रानी झूलन को आइं ” का दौर इन्दू शर्मा जी के द्वारा हुआ तो प्रतिस्पर्धा में कल्पना पाण्डेय द्वारा कजरी ” सावन का महीना घटायें घनघोर ” डॉ रेखा शर्मा,बबली शर्मा, द्वारा गायन किया गया l
इसके बाद कई तरह की प्रतियोगिताओं में 25 साल से लेकर 75 वर्ष आयु की महिलाओं ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया l
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंजू अग्निहोत्री,कल्पना पाण्डेय,कृष्णा शर्मा,दीप्ति पाण्डेय,ममता शर्मा,संगीता अग्निहोत्री, रेशू शर्मा,सन्ध्या शर्मा,एकता मिश्रा,मनीता अग्निहोत्री,आदि ने भाग लिया l


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!