Breaking News

दबंग बना रहे फैसले का दबाव

Spread the love

एफआईआर के बाद भी नहीं बदले दबंगों के तेवर
समझौता न करने पर झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

बदायूं। शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने महिला व उसके परिजनों को तमंचा दिखाकर धमकाया, जिसकी शिकायत पीड़िता द्वारा थाना पुलिस को की गई जिसके बाद पुलिस ने दबंग तीन लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एफआईआर से बौखलाए दबंगों ने पीड़िता पर फैसला करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है जिससे पीड़िता व उसके परिजन बहुत डरे हुए हैं।
पीड़िता जहांआरा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर बताया है कि मोहल्ले के ही शहानवाज व उसके साथी उसके व उसके बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करते रहते थे जिससे परेशान होकर मैंने एक एफआईआर उक्त आरोपियों के खिलाफ दर्ज करा दी थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से उक्त आरोपियों के हौंसले और बुलंद हो गए हैं और अब वे मुझ पर नाजायज रूप से फैसला करने का दबाव बना रहे हैं।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि कल उक्त आरोपी फिर से उसके घर में अपने साथियों के साथ घुस आए और मुझ व परिजनों पर दबाव बनाने लगे कि यदि हम लोगों ने समझौता कर केस वापस नहीं लिया तो हम लोग तुम्हारा मोहल्ले में रहना दूभर कर देंगे और अपने साथ कोई भी घटना बनाकर झूठे मुकदमे में तुम्हे व तुम्हारे बच्चों को फंसा देंगे। पत्र में यह भी बताया गया है कि जहांआरा के परिवार में कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है क्योंकि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है और बच्चे अभी छोटे हैं, जिस कारण वे काफी डरी हुई हैं।
उन्होंने एसएसपी से मांग की है कि दर्ज एफआईआर व इस नई घटना की रिपोर्ट दर्ज कर उक्त आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए ताकि वे अपने परिवार सहित भयमुक्त माहौल में जीवन यापन कर सकें।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा की बैठक आहूत की गई

Spread the loveउत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा द्वारा मधुबन कॉलोनी में प्रदेश महामंत्री एडवोकेट अरविन्द …

error: Content is protected !!