Breaking News

शकील बदायूँनी ने बदायूँ जनपद का नाम सम्पूर्ण संसार में रोशन किया- अमन मयंक शर्मा

Spread the love

*शकील बदायूँनी ने बदायूँ जनपद का नाम सम्पूर्ण संसार में रोशन किया- अमन मयंक शर्मा*

शकील बदायूँनी की जयंती पर शकील बदायूँनी स्मृति क्लब एवं बदायूँ गौरव क्लब ने शकील बदायूँनी पार्क पर शकील बदायूँनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई।

बदायूँ गौरव क्लब,शकील बदायूँनी स्मृति क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव संस्था के संयुक्त तत्वाधान में हिंदुस्तान के प्रख्यात गीतकार शकील बदायूँनी की जयंती मनाई गई।
बदायूँ गौरव क्लब एवं शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के मुख्य सचिव
भाजपा नेता अमन मयंक शर्मा ने बताया कि संस्था के पदाधिकारियों ने शकील बदायूँनी पार्क की साफ सफाई की।बदायूँ गौरव क्लब एवं शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के मुख्य सचिव भाजपा नेता अमन मयंक शर्मा ने शकील बदायूँनी की प्रतिमा को जल से स्नान करवाया।संस्था के पदाधिकारियों ने शकील बदायूँनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर शकील बदायूँनी को याद किया।
बदायूँ गौरव क्लब एवं शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के मुख्य सचिव भाजपा नेता अमन मयंक शर्मा ने कहा कि शकील बदायूँनी ने पूरी दुनिया मे बदायूँ जनपद का नाम रोशन किया है।शकील बदायूँनी ने अपने गीतों से फिल्मी दुनिया में एक विशेष पहचान बनाई एवं पूरे विश्व में अपने गीतों से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया है।वरिष्ठ शायर एवं बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक अहमद अमज़दी बदायूनी ने कहा कि शकील बदायूँनी अपने गीतों से हमेशा अमर रहेंगे।जब तक दुनिया है तक तब शकील बदायूँनी के लिखे हुए गीत गाये जाएंगे।उन्होंने कहा कि बदायूँ जनपद की पहचान शकील बदायूँनी के नाम से है। आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक हिलाल बदायूनी ने कहा कि शकील बदायूँनी जैसी शख्सियत सदियों में एक बार ही जन्म लेती हैं।शकील बदायूँनी ने लगातार 3 वर्ष बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवार्ड फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड जीता था।
बदायूँ गौरव क्लब के सहसचिव गौरव पाठक ने कहा कि बदायूँ गौरव क्लब एवं शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार शकील बदायूँनी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रदांजलि दी जा रही है।इस वर्ष भी नवम्बर माह में शकील बदायूँनी की याद में शकील कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन प्रस्तावित है।
इस अवसर पर कुनाल सक्सेना,अच्छन खां,गौरव पाठक, रितेश उपाध्याय,विभांशु दत्त ,नीरज शर्मा, शारिक़् , फैज् आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!