Breaking News

अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवंशिका जागृति सभा द्वारा सावन महोत्सव

Spread the love

बिसौली। नगर की अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवंशिका जागृति सभा द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें रिमझिम बारिश के बीच महिलाएं सावन का आनंद ले रही थीं।
रविवार को महोत्सव का शुभारंभ अग्रवंशिका जागृति सभा की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। उन्होंने कहा हरियाली ही जीवन का आधार होता है। प्रतियोगिता एवं बॉलीवुड पर्सनालिटी कंपटीशन में बच्चों ने बढ़ चढ़कर वेशभूषा में भाग लिया। चुलबुल पांडे बसंती दीपिका पादुकोण संभाजी अक्षय कुमार जैसे किरदार बच्चों ने बहुत खूबसूरती से पेश किए। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हाउस जी खेली गई एवं स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रितिकl गर्ग, श्वेता अग्रवाल, बरखा गर्ग, राधिका अग्रवाल, राखी अग्रवाल, मेघा मित्तल, रितु अग्रवाल सहित सजातीय बच्चे और महिलाएं उपस्थित उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अरिल नदी के पुनरुद्धार अभियान का शुभारंभ, 35 से 40 किमी क्षेत्र में होगा काम

Spread the loveसम्भल। ‘एक जनपद-पांच नदियां’ अभियान के तहत अरिल नदी के पुनरुद्धार कार्य का …