Breaking News

एम – एफ हाईवे पर राकेश आहूजा ग्रुप द्वारा सावन माह के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन

Spread the love

बिसौली। नगर के एम – एफ हाईवे पर राकेश आहूजा ग्रुप द्वारा सावन माह के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए खास तौर पर हलवा, पूरी, आलू चने और जल का प्रसाद वितरण किया गया। शिवभक्तों और राहगीरों को पंक्तिबद्ध बैठाकर शांतिपूर्वक भोजन कराया गया। भक्तों ने भंडारे की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हुई और हर व्यवस्था उत्तम रही। भंडारे के आयोजक संजय वार्ष्णेय ने बताया कि बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद यदि इसी प्रकार बना रहा तो भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर होते रहेंगे। इस अवसर पर संजय वार्ष्णेय, डीपी सिंह, प्रदीप गुप्ता, हरीश गुप्ता, अमित कुमार, आदेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता टिल्लू बाबू, डॉक्टर संजय गुप्ता, रामबाबू, राजेश भारद्वाज, विजय यादव, के के शर्मा, बंटी शर्मा, विनय उपाध्याय, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …