Breaking News

सपा की मासिक बैठक में याद किए गए लोहिया जनेश्वर मिश्र

Spread the love

सपा की मासिक बैठक में याद किए गए लोहिया जनेश्वर मिश्र
दातागंज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हर माह की पांच तारीख को आयोजित होने वाली विधानसभा की मासिक बैठक के अनुपालन में समाजवादी पार्टी की दातागंज विधानसभा के अध्यक्ष सतीश यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई । इस दौरान छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । उसके बाद बैठक हुई जिसमें विधानसभा सतीश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए समाजवाद के लिए किए गए संघर्षों को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।इसके बाद उन्होंने कहा कि इस बीजेपी सरकार से गरीब,मजदूर , छात्र,नौजवान सभी त्रस्त हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, नौकरी मांगने पर पुलिस लाठियां भांज रही है। स्कूलों का विलय हो रहा है विकास के नाम पर सरकार मधुशालाएं खोल रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं और अपने लोगों के वोट चेक करते रहें । जिनके वोट नहीं हैं उनके वोट संबंधित बूथ के बीएलओ से संपर्क करके अवश्य बनवा लें । इस दौरान नत्थूराम कश्यप,हरीश मैथिल , मुकेश शर्मा, अरविंद यादव, विजय कुमार, रक्षपाल यादव,विकास यादव, कृपाल सिंह, बाबू बाल्मिकी, श्यामपाल, धीरपाल बालिस्टर, संजू शर्मा, मानसिंह कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!