उसहैत-हादसे में घायल युवक की नौवें दिन मौत-परिजनो की तहरीर पर उसहैत पुलिस ने म्रतक वीरपाल के शव को पीएम के लिए भेजा है चिरौंजीलाल के बेटा राजू अपनी बाइक से पड़ोसी वीरपाल उर्फ वीरे पुत्र रक्षपाल के साथ जरूरी काम से पटना दियोकली जा रहे थे कमलेनगला व बंगशनगला के बीच पीछे से आरही टेक्टर ट्रॉली ने ओवरटेक कर उनकी बाइक मे साइड मार दी साइड लगने से बाइक खाई मे जा गिरी बाइक सवार दोनो लोग घायल हो गए सरकारी एंबुलेंस द्वारा 27जुलाई2025 को अस्पताल मे भर्ती कराया गया था दो दिन बाद बाद उपचार के बाद तीनो लोग घर पर लौट आये आज सोमवार को सुबह वीरपाल की तबियत बिगड गई तो उनका भतीजा अवधेश हादसे मे हुए घायल चाचा वीरपाल को आनन-फानन निजी वाहन से बदायूं ले जारहे थे इसी दौरान रास्ते मे उनके चाचा वीरपाल ने दम तोड दिया । म्रतक के दो मासूम बेटे व दो मासूम बेटिया हैं ।मकान टूटा फूटा है मासूम बच्चो को देख म्रतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है अव बच्चो के पालन-पोषण पढ़ाई-लिखाई के लिए म्रतक की पत्नी के पास मजदूरी करने के अलावा कोई जरिया नही बचा है वहीं दूसरे घायल युवक राजू की हालत भी सही नही है राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता व चेयरमैन नवाब हसन,ने म्रतक के घर पहुंच कर म्रतक के परिजनो व बच्चो को ढांडस बंधाया म्रतक की पत्नी बच्चो के लिए हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया ध्रुव देव गुप्ता ने परिजनो की तहरीर के अनुसार पंचनामा भरवाया वहीं जिम्मेदारी निभाते म्रतक वीरपाल के शव को वह परिजनो के साथ खुद निजी वाहन से पीएम कराने ले गये । गमगीन माहौल में सैकड़ो लोगो की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया ।
Budaun Amarprabhat