Breaking News

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र का जन्मदिन मनाया

Spread the love

बिसौली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र का जन्मदिन मनाया। विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले स्वर्गीय मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया गया। सुरेंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि स्वर्गीय मिश्र ने पार्टी की स्थापना से लेकर उसे जन-जन तक पहुंचाने में अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। स्व. मिश्र ने पार्टी की नीतियों के तहत समाजवाद की स्थापना में कोई कसर नहीं छोड़ी। एड. राहुल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाजवादी पार्टी को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकते हैं। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सचिव चंद्रभान जाटव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के राज्य में अपराध व अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। इस अवसर पर एड. राहुल यादव भीष्म, काजी शाहनवाज खान, एड. सुरेंद्र सागर, नगर अध्यक्ष वाजिद खान, राष्ट्रीय सचिव चंद्रभान जाटव,एड. अल्ताफ हुसैन, एड. गजेन्द्र सिंह यादव, मेहरबान खान, हरीश यादव, कल्याण सिंह यादव, सुबोध कुमार सिंह, वसीम कुरेशी, मशरूर खां, नेम पाल सिंह, प्रेमपाल, अंकित यादव, रतिराम यादव, अमन यादव, इमरान खां, ईशपाल सिंह यादव, संतोष यादव, राजू यादव, विकास यादव, धर्मेंद्र सिंह, नन्हें यादव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!