Breaking News

मामा ने भांजी से किया बलात्कार आरोपी मामा पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

Spread the love

मामा ने भांजी से किया बलात्कार आरोपी मामा पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार ।

सहसवान, बदायूं:एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी ही भांजी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन वह अभी फरार है।

पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, आरोपी मामा बहला-फुसलाकर भांजी को बाइक द्वारा उसकी मां के पास ले जाने के बहाने सुनसान जगह ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अपनी भांजी को जबरन अपने घर लेकर आने लगा जहां जंगल में बाइक रोककर फिर बलात्कार करने का प्रयास किया । महिला किसी तरह आरोपी के चुंगल से छूट कर पास के गांव पहुंची और प्रधान को आप बीती बताई आरोपी मामा फरार हो गया । प्रधान ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …