Breaking News

मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ सुंदरकांड का पाठ

Spread the love

मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ सुंदरकांड का पाठ

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो कोटरा में स्थित नील कंठेश्वर महाराज मंदिर के 14 वें स्थापना दिवस पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु भक्तों ने भाग लेकर पाठ की समाप्ति पर प्रसाद ग्रहण किया। मुकेश शर्मा एवं पार्टी द्वारा यहां संगीतमय सुंदर कांड का पाठ किया गया। जिसमें भक्तों ने सामूहिक पाठ कर धर्म लाभ प्राप्त किया। उन्होनें कहा कि सुंदरकांड के पाठ से मनुष्य के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसलिए लोगों को इसका पाठ अवश्य कराना चाहिए। इससे पहले मंदिर में पंडित गोरेलाल व्यास द्वारा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर हवन संपन्न कराया। पाठ की समाप्ति पर आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर विनोद शर्मा, संदेश शर्मा, आशा शर्मा, अभिषेक शर्मा, आरके लक्ष्य, प्रीति माहेश्वरी, स्नेहा शाक्य, सीमा वाष्र्णेय, रानी, कृष्णा सक्सेना, सुमन, सुदामा देवी आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!