Breaking News

रंगोली प्रतियोगिता में यशी और अंजली रही अव्वल

Spread the love

रंगोली प्रतियोगिता में यशी और अंजली रही अव्वल

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शासन के निर्देश पर स्वतन्त्रता दिवस 2025 के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ.पंकज कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से छात्र अपनी परम्परा एवं संस्कृति को सीखते है तथा उनके व्यक्तित्व का विकास भी होता है। निर्णायक मंडल द्वारा छात्रा यशी यादव तथा अंजली यादव को संयुक्त रूप से प्रथम, सृष्टी गौतम, शिवानी तथा शीतल शाक्य को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान दिया गया। प्रतियोगिता का संचालन डा.शाहबुद्दीन अली खां द्वारा किया गया। इस मौके पर विशाल महर, अब्दुल रईस, सुभाष बाबू, प्रदीप कुमार, सूरजपाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!