Breaking News

अखिलेश का ऐलान: एसआईआर की वापसी से जारी रहेगा संघर्ष

Spread the love

आज का आंदोलन देख सत्ताधारी बौखलाए


नई दिल्ली। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक व सांसद धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों ने एसआईआर के विरोध में चुनाव आयोग के दफ्तर तक जाने के लिये पैदल मार्च निकाला, जिसके अंतर्गत केंद्र की भाजपा सरकार ने रास्ते मे बैरिकेडिंग लगाकर समाजवादियों को रोकने का प्रयास किया।


बैरीकेडिंग के बाद भी सपा नेता अखिलेश यादव तथा सांसद धर्मेन्द्र यादव बैरिकेडिंग के ऊपर से कूदकर निकल गए, तत्पश्चात सभी सांसदों को गिरफ्तार कर संसद मार्ग स्थित थाने ले जाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सांसद धर्मेन्द्र यादव सहित सभी सांसदों की गिरफ्तारी से सपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। सभी मानना है कि एसआईआर के माध्यम से भाजपा सरकार गैरभाजपाई वोटर से वोट डालने का अधिकार छीनना चाहती है तथा पूरे देश मे लोकतंत्र की जगह हिटलरशाही शासन लागू करना चाहती है।


वहां पर प्रेस से वार्ता करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए की ताकत से भाजपाई सत्ता पूरी तरह से हिल चुकी है। भाजपा नेताओं में बौखलाहट फैल गयी है और घबराहट में भाजपा नेता लोकतंत्र को खत्म करने का षड्यंत्र कर रहे हैं, जिसे पार्टी के शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में हम सभी सपा कार्यकर्ता सफल नहीं होने देंगे और चुनाव आयोग जब तक एसआईआर को वापस नहीं लेगा, सड़क से संसद तक संघर्ष चलता रहेगा।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

LPG गैस फिर महंगी, 14.2-kg सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई

Spread the love*💥जनता पर फिर महंगाई की मार💥* *💥LPG गैस फिर महंगी, 14.2-kg सिलेंडर पर …

error: Content is protected !!