आवास मांगने पर प्रधान ने की महिला के साथ छेड़छाड़
शिकायत करने पर परिवार के लोगों के साथ की मारपीट
ग्राम प्रधान समेत पांच के खिलाफ हुई एफआईआर
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित एक गांव में ग्राम प्रधान के आवास पर गई एक महिला के साथ प्रधान ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे डाला। जब परिवार के लोग इसकी शिकायत प्रधान के घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट कर तमाम तरह की धमकी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ छेड़छा़ड़, मारपीट और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि दिनांक नौ अगस्त को उनकी पत्नी घर से कूड़ा डालने के लिए सार्वजनिक शौचालय के पास गयी। वहीं पर गांव के प्रधान चन्द्रपाल मिले तब उनकी पत्नी ने कहा कि जब से मेरे लड़के की शादी हुई है तब से मैं तथा मेरे पति झोपड़ी में रह रहे हैं। काफी दिन से मैं आपसे आवास के लिए कह रही हूँ कि एक आवास हमें भी दिला दो तब प्रधान चन्द्रपाल ने कहा कि घर पर आओ तब उनकी पत्नी प्रधान के बुलाने पर उनके घर पर बने ऑफिस में गयी। प्रधान चन्द्रपाल ने अपने पास पड़े सोफा पर बैठने को कहा लेकिन उनकी पत्नी ने बैठने से मना किया तब प्रधान उनकी पत्नी का हाथ पकड़ कर सोफा पर बैठा लिया तथा छेडछाड़ करने लगा। तब उनकी पत्नी ने विरोध किया तब प्रधान ने कहा कि जब आवास चाहिए तो तुम्हे मेरे साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना पड़ेगा। तब वह चिल्लाते हुए ऑफिस से निकली तथा कही कि मैं घर पर जाकर अपने पति व बच्चों को बताउंगी। तब प्रधान मुझे गाली देते हुए कहा कि यदि कुछ हुआ तो इसी बन्दूक से सबको जान से मार देंगे। उनकी पत्नी पूरी बात बतायी तब मैं अपने पुत्र व पत्नी के साथ शिकायत करने प्रधान के घर गए। उसके पुत्र सुनील, रमेश, राजकुमारी, रामनिवास मिले। उनकी पत्नी व से गाली गलौच व हाथापाई व मारपीट करने लगे तब वह चिल्लाया तब आसपास के लोग जब तक आये तब तक सभी लोगों ने मारपीट कर दी जिससे उनके पुत्र के शरीर व पैर में काफी चोट आयी। कोतवाल मनोज कुमार ने बयाया कि पीड़ित की ओर से ग्राम प्रधान चंद्रपाल समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
Budaun Amarprabhat