Breaking News

ग्रामीण मंडल की तिरंगा यात्रा नगर के रामलीला मैदान से निकाली गई

Spread the love

बिसौली। सोमवार को ग्रामीण मंडल की तिरंगा यात्रा नगर के रामलीला मैदान से निकाली गई। यात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एड. सुनील सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा अटल चौक होते हुए ग्राम सिचौली में लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को भी अपने स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों के बारे में जानकारी देने की लोगों से अपील की। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, एड. ठा. रामवीर सिंह, एड. मनोज शर्मा, मुकेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी संजीव मिश्रा, पुनीत शाक्य, दीपक मौर्य, लेखराज सिंह, शैलेश शर्मा, नीतू पाल, राजेश मौर्य, गुड्डू सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!