Breaking News

दातागंज के पापड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर में लूट

Spread the love

दातागंज के पापड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर में लूट
मंदिर के दो पुजारियों को बंधक बनाकर लगभग एक दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
दो चांदी के मुकुट, आठ चांदी की बांसुरी, दस जोड़ी चांदी की पाजेब और 35 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए बदमाश
बदायूं के थाना कोतवाली दातागंज क्षेत्र के ग्राम पापड़ में रविवार की रात लगभग एक दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने खाटू श्याम मंदिर पर धाबा बोल दिया। मंदिर के पीछे का जाल काटकर छह से सात बदमाश मंदिर में घुस गए और बाकी बदमाश मंदिर के बाहर पहरा देते रहे। मंदिर में दाखिल होते ही बदमाशों ने सबसे पहले डीवीडी को कब्जे में लिया और मंदिर के दोनों पुजारियों को बंधक बना लिया। पुजारियों के विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें असलह की बट से मारा पीटा और बांध के डाल दिया। बदमाश मंदिर में रखे दो चांदी के मुकुट, आठ चांदी की बांसुरी, दस जोड़ी चांदी की पाजेब और दो दान पत्रों से लगभग 35 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। पुजारियों ने किसी तरह बंधक मुक्त होकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीणों ने मंदिर के आस पास देखा तो मंदिर के दान पात्र एक खेत में पड़े मिले। दातागंज कोतवाली स्टाफ और पुलिस के आला अधिकारी सुबह मंदिर पहुंचे और घटना का निरीक्षण कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
पापड़ गांव में पंचायत घर में हुई चोरी के बाद खाटू श्याम मंदिर में हुई लूट से ग्रामीण दहशत में हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!