Breaking News

कालेज के प्रबंधक , ब्लॉक प्रमुख , मंडल अध्यक्ष समेत संभ्रांत लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Spread the love

कालेज के प्रबंधक , ब्लॉक प्रमुख , मंडल अध्यक्ष समेत संभ्रांत लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कालेज के संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
आसफपुर – बीते दिन सोमवार को मंडल कार्ययोजना के अंतर्गत स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार , ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण , भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा , राकेश कुमार दीक्षित , पूर्व प्रधान पति पवन मिश्रा सहित आस पास इलाके के संभ्रांत लोगों ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व नगर में हर्षौल्लास के साथ नगर में तिरंग यात्रा निकाली।
यह तिरंगा यात्रा गांव में पूर्व ग्राम प्रधान वाला मिश्रा के निजी आवास से शुरू होकर स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज परिसर में पहुंची इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं कालेज के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित त्रिवेणी सहाय ( दद्दा जी ) की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
इस दौरान कालेज परिसर में भारत माता की जय के नारों की गूंज गुंजायमान रही ।
इस तिरंगा अभियान में कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक , ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण , मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा , राकेश कुमार दीक्षित , अजय कुमार कटिया , योगेश कुमार शर्मा , देवेंद्र कुमार पाठक , पवन मिश्रा , अनमोल शर्मा , उमाशंकर मिश्रा , पशुपति मिश्रा , साहू मिश्रा , राजवीर दिवाकर , प्रतुल कुमार राठौर , राजकुमार फूलमाली , सुमित यादव आदि मौजूद रहे ।
स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी व उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , हेड कांस्टेबल प्यारे लाल , आकाश कुमार ढाका , रामपाल सिंह , छात्र पाल सिंह की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा शांति पूर्ण ढंग से हर्षौल्लास के साथ निकाली गई ।
आसफपुर ( बदायूं ) से दानवीर सिंह 🙏🙏


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!