Breaking News

बदायूं के पंखिया नगला गांव में कछला गंगा का घुसा पानी,बाढ़ जैसे हुए हालात,आने जाने को ग्रामीण कर रहे नाव का इस्तेमाल

Spread the love

बदायूं के पंखिया नगला गांव में कछला गंगा का घुसा पानी,बाढ़ जैसे हुए हालात,आने जाने को ग्रामीण कर रहे नाव का इस्तेमाल

बदायूं के कछला भागीरथी गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद गंगा का पानी गंगा घाट से लगे पंखिया नगला गांव में पहुंच गया है। जिससे ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यवस्त हो गया है। मंगलवार को 5 बजे के आसपास ग्रामीणों ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से उनके गांव में गंगा पानी आ गया है । जिससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें गांव से किसी काम से कछला या और कहीं जाना होता है तो उन्हें नाव द्वारा किनारे पर पहुंचना पड़ता है और अपना काम निपटा कर नाव द्वारा ही वापस आना पड़ता है। वहीं कछला से कादरचौक मार्ग पर डिलौर गांव के पास, सरौता गांव के पास सड़क व खेतों में पानी भर गया है। वहीं सड़क पर जगह जगह पानी भर जाने से आने जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!