बिल्सी नगर के मौहल्ला संख्या पांच में स्थित सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम मंदिर के महंत मटरुमल शमां महाराज जी के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन जेपी जैन स्कूल में 11 सितंबर 2025 दिन वृहस्पतिवार से 19 सितंबर 2025 दिन शुक्रवार तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम से पहले डोला से प्रतिदिन हनुमान जी कथा श्रवण करने जाते हैं कथा स्थल महाराज जी ने बताया है कि इस बार उड़ीसा के कारीगरों द्वारा आकर्षण रूप से रथ तैयार किया गया है सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम से प्रतिदिन कथा श्रवण करने हनुमान जी दिव्य रथ से जायेगे श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने के बाद बापिस दिव्य रथ से सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम मंदिर परिसर में आयेंगे महाराज जी ने बताया कि दरबार से कलश यात्रा में जो महिलाएं पहली बार भाग लेना चहाती है तो बह अपने दो फोटू आधार कार्ड की फोटू कापी पर अपना व्हाट्स अप नम्बर लिखकर पंच करके फार्म जमा करने का समय चार बजे से साढ़े छः बजे तक समय निर्धारित किया गया है जो महिलाएं भाग लेना चहाती है तो बह 14 अगस्त तक दरबार में बाक्स में फार्म डाल दें ।
इस बार महाराज जी उड़ीसा के कारीगरों द्वारा कलश भव्य रूप से बनबाये है महाराज जी सूरत से बढ़िया डिजाइन की साड़ी बनवाई है
श्रीमद्भागवत कथा से पहले दरबार में पोथी पूजन के बाद कलश यात्रा 11 सितंबर को प्रातः आठ बजे से प्रारंभ होगी सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर अटल चौक, सर्राफा बाजार, बालाजी तिराहा,होते हुए जेपी जैन स्कूल कथा स्थल पहुंचेगी उसके बाद कथा श्रवण करने हनुमान जी सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम मंदिर से प्रतिदिन 12 बजे दिव्य रथ से मौहल्ला संख्या पांच से अटल चौक, सर्राफ बाजार, बालाजी तिराहा होते हुए जेपी जैन स्कूल कथा स्थल पर कथा श्रवण करने हनुमान जी पहुंचेंगे।
महाराज जी ने दरबार में मीटिंग रखकर सभी कार्यकर्ताओं को श्रीमद्भागवत कथा की जानकारी दी और सभी सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। इस सुअवसर पर दरबार के कार्यकर्ता स्वतन्त्र राठी, पुष्कीन गांधी,दीपक माहेश्वरी बाबा,चारु सोमानी, राजेश माहेश्वरी, प्रवीण वाष्र्णेय, जितेन्द्र वाष्र्णेय, रोहित माहेश्वरी,कंटू माहेश्वरी,सौरभ सोमानी मिन्टू, मोहित देवल,नीरज माहेश्वरी, मुकेश गुप्ता,बैभव बिड़ला, आदि उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat