Breaking News

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र गुप्त 16 व 17 बदायूं प्रवास पर रहेंगे

Spread the love

जनपद के नागरिकों से भेंटवार्ता व स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलित

बदायूं। राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता कल 16 अगस्त को सुबह 10 बजे लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस बदायूं पहुंचेंगे एवं सुबह 11 बजे से 1 बजे तक जनपद के संभ्रांत नागरिकों से भेंट वार्ता करेंगे। उसके बाद दोपहर 3 बजे से 8 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात रात्रि 8 बजे लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस बदायूं में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
राज्य सूचना आयुक्त 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनपद के लोगों की जनसमस्याओं को सुनेंगे। दोपहर 1 बजे से जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। रात्रि 9 बजे लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस बदायूं में रात्रि विश्राम करेंगे। 18 अगस्त को सुबह 6 बजे राजभवन कॉलोनी लखनऊ को प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी राज्य सूचना आयुक्त के ओएसडी शुभम अग्रवाल ने दी है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!