मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: एसडीएम
तहसील के लोक सभागार में हुई बीएलओ की बैठक
बिल्सी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत नवागत एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने तहसील के लोक सभागार में क्षेत्र के सुपरवाइजर और बीएलओ के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर बीएलओ ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए तो उनके विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होनें कहा कि सभी बीएलओ एक जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का मतदाता सूची अवश्य शामिल किया जाए। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता किसी भी दशा में सूची से वंचित ना रह पाए। उ्नहोनें कहा कि 20 अगस्त से 29 सिंतबर तक इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर संशोधन का कार्य पूरा करेगें। इस मौके पर बीडीओ सतीश चंद्र, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, मोहित कुमार राठी समेत क्षेत्र के तमाम बीएलओ मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat