Breaking News

बंद स्कूल को खुलवा कर रहेगी आम आदमी पार्टी

Spread the love

बंद स्कूल को खुलवा कर रहेगी आम आदमी पार्टी
आप को मजबूत करने की कार्यकर्ताओं ने ली शपथ
अम्बियापुर के ग्राम जहानाबाद में हुई पार्टी की बैठक
बदायूं के अम्बियापुर ब्लाक के ग्राम जहानाबाद के प्राथमिक विद्यालय में आम आदमी पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अनेकों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक के बाद पार्टी के जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि पार्टी के नेता संजय सिंह द्वारा बंद हुए स्कूलों का जो मुद्दा उठाया गया है उसको आगे बढ़ाते हुए आज पार्टी ने पूरे प्रदेश में बंद हुए प्राथमिक विद्यालयों में सफाई अभियान चलाया। ये अभियान पूरे प्रदेश में लगातार चलता रहेगा और हम सभी लोग इस अभियान को पूरे बदायूं जनपद में चलाते रहेंगे। भूदेव ने कहा कि हम योगी सरकार को मजबूर कर देंगे कि जो स्कूल बंद हो गए उन्हें वे खोलें। इस अवसर पर पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता एवं आम ग्रामीण उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!