*न्यायिक अभिरक्षा मे जिला कारागार से जिला अस्पताल बदायूँ मे भर्ती कराये गये अभियुक्त धीरेन्द्र पुलिस अभिरक्षा में फरार होने पर वाछिंत/फरार अभियुक्त को पुनः गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध मे ।*
आज प्रातःकाल में न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार,बदायूँ से जिला अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराये गये अभियुक्त धीरेन्द्र पुत्र कुँवरपाल यादव निवासी ग्राम मोहसनपुर थाना इस्लामनगर,बदायूँ के जिला अस्पताल, बदायूँ अभिरक्षा में ड्यूटीरत पुलिसकर्मीयों की घोर लापरवाही के काऱण जिला अस्पताल से फरार हो गया था अभिरक्षा में ड्यूटीरत पुलिसकर्मी मुख्य आरक्षी 07 धर्मेन्द्र कुमार तथा आरक्षी 107 कुशहर तैनाती रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ को निलंबित करते हुये थाना कोतवाली बदायूँ पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अभियुक्त धीरेन्द्र उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर सर्विलांस/स्वाट टीम तथा थाना सिविल लाइन/कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वांछित/ फरार अभियुक्त धीरेन्द्र उपरोक्त को समय करीब 13.10 बजे शेखूपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास -*
1. मु0अ0सं0 412/17 धारा 3/25 ए एक्ट थाना इस्लामनगर
2. मु0अ0सं0 72/20 धारा 379/411/414 भादवि व 41/2 सीआरपीसी थाना इस्लामनगर
3. मु0अ0सं0 74/20 धारा 3/25 ए एक्ट थाना इस्लामनगर
4. मु0अ0सं0 133/20 धारा 379/411 भादवि थाना धनारी जनपद सम्भल
5. मु0अ0सं0 155/20 धारा 3/25 ए एक्ट थाना इस्लामनगर
6. मु0अ0सं0 145/22 धारा 3/25 ए एक्ट थाना इस्लामनगर
7. मु0अ0सं0 185/22 धारा 392/411 भादवि थाना बहजोई जनपद सम्भल
8. मु0अ0सं0 326/22 धारा 379/411 भादवि थाना बहजोई जनपद सम्भल
9. मु0अ0सं0 329/22 धारा 379/411/413/414/420 भादवि थाना बहजोई जनपद सम्भल
10. मु0अ0सं0 348/21 धारा 411/413/414/420 भादवि व 41/2 सीआरपीसी थाना इस्लामनगर
11. मु0अ0सं0 349/21 धारा 3/25 ए एक्ट थाना इस्लामनगर
12. मु0अ0सं0 100/25 धारा 3/25 ए एक्ट थाना इस्लामनगर
13. मु0अ0सं0 199/25 धारा 103(1)/309(4) बीएनएस थाना इस्लामनगर
14. मु0अ0सं0 203/25 धारा 109(1) बीएनएस (पु0मु0) व 3/25 (1B)(a)/27 ए एक्ट थाना इस्लामनगर
15. मु0अ0सं0 220/25 धारा 261/262 बीएनएस थाना कोतवाली
Budaun Amarprabhat