Breaking News

मंदिरों में किया गया महाकाल का विभिन्न रुपों में श्रृंगार

Spread the love

मंदिरों में किया गया महाकाल का विभिन्न रुपों में श्रृंगार

बिल्सी। शनिवार की रात नगर के मुख्य बाजार स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार भगवान कृष्ण के स्वरूप में किया गया तथा जन्मोत्सव पर महाकाल सेवा समिति की ओर से केक काटकर प्रसाद वितरित किया गया। कुटी मंदिर में भी महाकाल का भव्य श्रृंगार हुआ। वहीं तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर भी भक्तों ने महाकाल का श्रृंगार भगवान श्रीकृष्ण के बाल रुप में किया गया। मोहल्ला संख्या पांच स्थित शनिदेव मंदिर पर श्री नर्मदेश्वर महादेव सेवा समिति के सदस्यों ने भगवान जगन्नाथ की आकर्षक झांकी बनाई गई, जिसे मोहल्ले के किशोर बच्चों ने अपने हुनर से तैयार किया। इस झांकी को देखने के लिए देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर मोहित माहेश्वरी, टिंकल माहेश्वरी, मोहित गुप्ता, लवकुश सोमानी, अजय प्रताप सिंह, उज्जवल सोनी, भवानी शंकर, रोहित माहेश्वरी, विजय प्रताप सिंह, उत्कर्ष वाष्र्णेय, रितिक शर्मा, रोहित भारद्वाज, हिमांशु परमार्थ, भुवनित माहेश्वरी, प्रदीप सोलंकी, राजू शर्मा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …