Breaking News

पूजा करने गई किशोरी को भगा ले गए, तीन पर हुई रिपोर्ट

Spread the love

पूजा करने गई किशोरी को भगा ले गए, तीन पर हुई रिपोर्ट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित एक गांव से पांच दिन पहले कुछ लोग मंदिर में पूजा करने को गई किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए। जिसमें किशोरी के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगर के निकट एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी बीती 15 अगस्त की शाम गांव के मंदिर पर पूजा करने को गई थी। तभी गांव निवासी वीरेंद्र के घर उनका दामाद अखलेश, उसका भाई रुपेंद्र आया था। तभी मंदिर से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित की ओर से तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंडल 311 के यशोत्सव में मंडल का सर्वोच्च अवार्ड लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया

Spread the loveबिसौली। रोटरी क्लब बिसौली के वरिष्ठतम चार्टर सदस्य रोटेरियन सुभाष चंद्र अग्रवाल को …

error: Content is protected !!