Breaking News

राजीव गांधी ने हमेशा तकनीकी क्रांति को दिया बढ़ावा

Spread the love

राजीव गांधी ने हमेशा तकनीकी क्रांति को दिया बढ़ावा

बिल्सी। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह के आवास पर बुधवार को देश के भूत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जंयती मनाई गई। यहां सभी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद पदाधिकारी बांस बरोलिया स्थित वृध्दाश्रम पर पहुंचे। जहां बुजुर्गो को फल एवं मिठाई का वितरण कर आशीर्वाद लिया। जिला महासचिव अनिल उपाध्याय ने कहा राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने की नींव रखी। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और तकनीकी क्रांति के कारण देश ने प्रगति की नई ऊँचाइयाँ छुईं। आज हम संकल्प लेते हैं कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे। ब्लाक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह ने कहा कि राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवा, किसान, गरीब और आम जनता के लिए जो कार्य किए, वे हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे। इस मौके पर श्रीपाल सिंह, सुनीता सिंह, लेखराज शाक्य, संतोष कुमार, दीपक शर्मा, आरिफ पठान, जसवीर सिंह, कुंवरपाल, नईम सलमानी, महीपाल, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!