Breaking News

एफ.एल.एन. एवं एन.सी.एआर.टी. पुस्तकों पर आधारित ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Spread the love

एफ.एल.एन. एवं एन.सी.एआर.टी. पुस्तकों पर आधारित ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

बिसौली। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एफएलएन एवं एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। शिविर का शुभारंभ ज्ञानदायिनी मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मंत्री अनुज कुमार शर्मा ने बुनियादी शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष शोभित यादव ने प्रशिक्षण के बिंदुओं से अवगत कराया। नोडल एआरपी रानी मैम ने कक्षा तीन की पुस्तक वीणा में हुए महत्वपूर्ण बदलाव से परिचय कराया। संदर्भदाता साहू सावेन्द्र गुप्ता ने गणित मेला पुस्तक से परिचय कराते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं से सभी को अवगत कराया। एआरपी मचिन मिश्रा ने पुस्तकों के अभ्यास कार्यों से बच्चों में आने वाली समझ से परिचय कराया। एआरपी सौरभ पाठक ने वीणा एवं गणित मेला के संबंध में प्रतिभागियों की जिज्ञासा का समाधान किया। इस अवसर पर अर्चना गौतम, पुरुषोत्तम दास, मोहित कुमार, प्रिंस भट्ट, राहुल कुमार, योगेंद्र त्यागी, डौली शर्मा, रजनेश सिंह, गीतांजलि, श्रजुता सागर, ओमेंद्र पाल सिंह, नेशपाल सिंह, कांति, अलका, शिखा शर्मा, मंजू रानी, तृप्ति रानी, हेमंत सिंह, बबलू, राजेश शाक्य, संजय, विजय आदि उपस्थित रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!