Breaking News

मासूम पर बंदरों ने बोला हमला, कान काटकर किया घायल

Spread the love

मासूम पर बंदरों ने बोला हमला, कान काटकर किया घायल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया और मासूम बच्चे को काटकर घायल कर दिया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर परिवार के लोगों ने दौड़कर बंदरों को भगाया। इसके बाद घायल बच्चे को तुरंत एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया है। यहां मासूम का इलाज चल रहा है।

गांव निवासी बृजेश यादव के मासूम बेटे अनमोल पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों ने मासूम बच्चे के कान को काटकर अलग कर दिया। वही चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग बच्चे की दौड़े और बंदरों को भगाया। इसके बाद घायल बच्चे को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। ग्राम प्रधान लालू यादव ने बताया गांव में इन दिनों बंदरों का काफी आतंक बढ़ गया है। जो आए दिन लोगों को हमला कर रहे है। इसको लेकर गांव के लोगों ने तहसील प्रशासन शिकायत भी की है। परंतु किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते गांव के लोग बंदर के हमलों का शिकार हो रहे है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी में एसएमसी अध्यक्ष व सचिवों का प्रशिक्षण

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। कादरचौक के ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी पर विद्यालय प्रबंध …

error: Content is protected !!