Breaking News

बीआरसी अंबियापुर पर शुरु हुआ दूसरे बैच का प्रशिक्षण

Spread the love

बीआरसी अंबियापुर पर शुरु हुआ दूसरे बैच का प्रशिक्षण

बिल्सी। सोमवार ब्लॉक संसाधन केन्द्र अम्बियापुर पर बुनियादी भाषा एवं संख्यात्मक ज्ञान तथा एनसीईआरटी की पाठय पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय बैच शुभारम्भ किया गया। शिविर का खण्ड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। तत्पश्चात शिक्षकों को प्रशिक्षण के महत्ता एवं प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गयी। संदर्भदाता रमन कुमार सिंह, अमित कुमार गुप्ता, जयवीर सिंह, किरन देवी एवं वीना कुमारी ने बारी-बारी एवं सत्रवार प्रशिक्षण संबंधित विभिन्न पहलुओं पर सभी प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के मूल उद्देश्य निपुण लक्ष्यों में हुए संशोधन तथा एनसीईआरटी की पाठय पुस्तकों के रोचक पाठ्यक्रम एवं उनके प्रयोग से शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है। जिसको लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण में 50-50 शिक्षकों के दो बैच द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!