Breaking News

अपराध नियंत्रण रखना ही पहली प्राथमिकता: प्रशिक्षु सीओ

Spread the love

अपराध नियंत्रण रखना ही पहली प्राथमिकता: प्रशिक्षु सीओ

बिल्सी। कोतवाली में सोमवार को अपराध नियंत्रण को लेकर प्रशिक्षु सीओ-प्रभारी निरीक्षक गौरव उपाध्याय ने मीडिया से रु-ब-रु होते हुए बताया कि अपराध नियंत्रण रखना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। जिसके लिए आमजन का सहयोग भी जरुरी है। उन्होनें कहा कि फरियादियों की समस्याएं सम्मान पूर्वक सुनकर उनका समय पर निराकरण किया जाएगा। ताकि उन्हे इधर-उधर दौड़ लगानी न पड़े। जिसके संबंध में कोतवाली के सभी एसआई एवं स्टाफ निर्देश भी दे दिए गए है। उन्होंने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में होने वाले अवैध खनन, भूमाफियाओं व पेड़ का अवैध कटान और अवैध रूप से चल रहे डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने की बात भी कही। इसके अलावा नगर में लगने वाले जाम की समस्याओं को दूर करने के लिए कई पॉइन्ट पर पुलिस तैनात की जाएगी। इस मौके पर कई मीडिया कर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Spread the love सहसवान, बदायूँ सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की …

error: Content is protected !!