Breaking News

बालिका चेतना महोत्सव के माध्यम से बालिकाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प

Spread the love

लिसिनिंग मेक्स योगी 21 फाउण्डेशन के राजन मेंहदीरत्ता ने-


बदायूं। उपनगर उझानी स्थित लिसिनिंग मेक्स योगी 21 फाउण्डेशन के राजन मेंहदीरत्ता ने बताया कि ये फाउण्डेशन बालिकाओं को आगे बढ़ाने एवं उझानी को बालिका चेतना राजधानी बनाने के उद्देश्य से ओशो के जन्मदिवस 11 दिसम्बर से बालिका चेतना महात्सव 2025 का शुभारंभ करने जा रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने वाली बालिकाओं की 31 टीमों को प्रतिभाग कराकर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजयी 21 टीमों को एक-एक लाख रूपये से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा द्वितीय पुरस्कार के रूप में 51 हजार रूपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 21 हजार रूपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि फाउण्डेशन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में ध्यान, जागरूकता एवं आत्मशक्ति को उभारना है जिससे ये बालिकाएं आगे चलकर देश का भविष्य बन सकें और हमारे समाज को एक सफल दिशा की ओर ले जा सकें। राजन मेंहदीरत्ता ने बताया कि प्रतियोगिताओं में चार प्रभाग किए गऐ हैं जिसमें शैक्षिक प्रतियोगिता में हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी एवं विज्ञान, खेल प्रतियोगिता में योग, तीरंदाजी, फुटबाल, हैंडबाल, खो-खो, कबड्डी तथ शतरंज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में संस्कृति मंचन, नृत्य, नाटक एवं लोकगीत तथा हरे राम हरे कृष्ण कीर्तन रोड शो में भक्ति एवं एकता का संदेश रखा गया है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन ओशो के जन्मदिवस 11 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व 27 दिसम्बर तक किया जाएगा। 11 दिसम्बर को ध्यान, जागरूकता एवं आत्मशक्ति पर विशेष आयोजन होगा तथा समापन गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व 27 दिसम्बर को साहस, सेवा और समर्पण के संदेश के साथ होगा। उन्होंने बताया कि फाउण्डेशन का मुख्य संदेश इनारा-शिक्षा, खेल, योग और संस्कृति का संगम तथा बालिका चेतना-सुनने से शिखर तक मुख्य आकर्षण होगा।
फाउण्डेशन ने सभी से अपील की है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, खेल टीम और समाजसेवी इस महोत्सव में भाग लें और उझानी को बालिका चेतना की राजधानी बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख उझानी हरवंश पहलवान सहित समाज अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

श्री रामलीला महोत्सव का उद्घाटन

Spread the loveउसहैत क्षेत्र के ग्राम कटरा सहादतगंज में गतवर्ष के भाति आयोजित श्री रामलीला …

error: Content is protected !!