Breaking News

मंडल स्तरीय अंडर 14,17,19 बालिका कुश्ती प्रतियोगिता कांति कपूर विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज बरेली में संपन्न

Spread the love

मंडल स्तरीय अंडर 14,17,19 बालिका कुश्ती प्रतियोगिता
कांति कपूर विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज बरेली में संपन्न

बालिकाओं ने दिखाया दमखम

नारी शक्ति भी पीछे नहीं कुश्ती में देखा दम

अंतिम समय तक रोमांचित रही कुश्तियां

बरेली स्थानीय कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशानुसार स्पोर्ट्स फॉर स्कूल के अन्तर्गत मण्डलीय विद्यालीय अण्डर – 14, 17, 19 वर्ग बालिका कुश्ती का आयोजन किया गया। जिसमें बरेली मण्डल के खिलाड़ियों की उपस्थित रही। परिणाम की जानकारी देते हुए शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया चयनित छात्राओं में अंडर 14 में बॉबी सिंह (30kg) भार वर्ग
अंडर 17 में अनामिका ( 40 kg ) भार वर्ग अंडर 19 में
नैना ( 50kg ) भार वर्ग
और अमनप्रीत कौर
( 72 kg) भार वर्ग
तथा राधा कश्यप (6l kg )भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर चयनित की गई। चयनित खिलाड़ियों को विद्यालय की व्यवस्थापिका श्रीमती सरोज अग्रवाल ने मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर बधाई दी एवं राज्य स्तरीय पर स्थान लाने के लिए प्रेरित कर शुभाशीष दिया। प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना गहलोत ने इस तरह की प्रतियोगिता के लिए प्रेरित होने की प्रेरणा दी।निर्णायक मण्डल में श्री प्रशांत सिंह , श्री सचिन व निलेश सिंह रहे।कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा शर्मा जी,खेल शिक्षिका निधि एवं सुनीता सिंह आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!