बिल्सी: बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के सिरतोल गांव में रात्रि के वक्त अज्ञात चोरों ने एक मकान में नकब लगाकर नकदी समेत सोने चांदी के आभूषण व घर में रखे बर्तन व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। मंगलवार सुबह के वक्त परिजनों को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सिरतोल निवासी तेजपाल पुत्र मोर सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके घर में दो लाख रुपए नकद व सोने चांदी के आभूषण और शादी में मिले पीतल के बर्तन व अन्य कीमती सामान अज्ञात चोरों ने घर के पीछे दीवार में नकब लगाकर चोरी कर लिया और चोर मौके से फरार हो गए। सुबह के वक्त घर के सदस्यों ने देखा तो सभी के होश उड़ गए। उन्होंने जानकारी पुलिस को दी। जैसे ही जैसे गांव के लोगों को जानकारी मिली तो गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। तेजपाल ने बताया मक्का बेचने के बाद दो लाख रुपए घर में नकद रखे थे। इसके अलावा सोने का हार, दो जोड़ी पाजेब, कमर गुच्छा, खड़ुआ, पीतल के बर्तन और कीमती समान अज्ञात चोरों ने रात्रि के वक्त नकब लगाकर चोरी कर लिया। उन्होंने बताया घर में उनके दो भाई सो रहे थे, जबकि तेजपाल स्वयं अपने चाचा के घर सो रहे थे। क्योंकि कल बुधवार को उनके भतीजे मानव का जन्मदिन है। जन्मदिन की तैयारी में सभी लोग लगे थे। नकब लगाकर गांव में हुई चोरी की घटना से लोगों में हड़कंप ![]()

मच गया। फिलहाल बिल्सी पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Budaun Amarprabhat