Breaking News

प्राथमिक विद्यालय गिधौल में कई माह से नहीं बन रहा मध्यान्ह भोजन

Spread the love

प्राथमिक विद्यालय गिधौल में कई माह से नहीं बन रहा मध्यान्ह भोजन।

बदायूं । ब्लॉक जगत के ग्राम गिधौल के प्राथमिक विद्यालय में पिछले कई माह माह से नहीं बन रहा मध्यान्ह भोजन नौनिहाल को शिक्षक भोजन के लिए घर भेजते हैं ।
शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आती नजर आई है गौरतलब है कि ब्लॉक जगत के ग्राम गिधौल में प्राइमरी स्कूल के छात्र छात्राओं से बात की गई तो पता चला कि वहां पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं ने बताया कि स्कूल में आज मध्यान्ह भोजन में क्या बना है तो सभी ने मना कर दिया कि यहां कुछ नहीं बना है और पिछले कई माह से मध्यान्ह भोजन बन भी नहीं रहा है, उसके बाद एक छात्र के अभिभावक भी स्कूल के पास उपस्थित थे तभी उनसे भी यही जानकारी ली गई तो उन्होंने भी यही बताया कि यहां आज ही नहीं पिछले कई माह से मध्यान्ह भोजन नहीं बनाया जा रहा है जिसकी शिकायत प्रधानाध्यापक योगेश कुमार सिंह से की गई फिर भी उन्होंने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया।

वहीं इसी के संबंध में एक अन्य स्टाफ से बात की तो उन्होंने भी यही बताया उसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले जो यहां के हेडमास्टर थे उन्होंने पहले से एडवांस में पैसा निकाल चुके हैं इसलिए मध्यान्ह भोजन नहीं बन पा रहा है।
प्रधानाध्यापक से बात की तो उन्होंने बताया कि इसकी लिखित सूचना उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जा चुकी है।
वर्तमान ग्राम प्रधान से बात की गई तो प्रधान ने बताया कि स्कूल का स्टाफ अपनी मर्जी से सब करता है उसमें मेरा कोई हस्तक्षेप नहीं हैं।

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!